{"_id":"6a2daf59b97ff2db840695f9","slug":"rain-brings-relief-from-the-heat-maize-crop-to-benefit-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-197011-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारिश से गर्मी से मिली राहत, मक्की की फसल को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारिश से गर्मी से मिली राहत, मक्की की फसल को मिलेगा लाभ
Sun, 14 Jun 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
गांधी चौक पर बारिश के दौरान गंतव्य की ओर जाते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच मौसम में आए बदलाव से वातावरण सुहावना हो गया है।
बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिलने की उम्मीद है। अधिकांश किसानों ने करीब दो सप्ताह पहले मक्की की बिजाई की थी और फसल के बेहतर अंकुरण के लिए खेतों में नमी की आवश्यकता थी।
ऐसे में हुई वर्षा से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचेगी, जिससे बीजों का अंकुरण और पौधों की शुरुआती वृद्धि बेहतर होगी। बारिश से पेयजल और प्राकृतिक जलस्रोतों में पानी की उपलब्धता बढ़ने की भी उम्मीद है। कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डीडी शर्मा ने कहा कि यह वर्षा फसलों के लिए लाभदायक है।