{"_id":"6973c67082330fa47507fcb4","slug":"rainwater-falling-directly-from-the-roof-onto-the-road-no-action-taken-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-181166-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: छत से सीधा सड़क पर गिर रहा बारिश का पानी, कार्रवाई शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: छत से सीधा सड़क पर गिर रहा बारिश का पानी, कार्रवाई शून्य
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम हमीरपुर के तहत मुख्य बाजार में भवन की छत से सड़क पर गिर रहे पानी को रोकने के लिए रखे ग
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य बाजार में भवनों की छत से बारिश के पानी की निकासी के लिए डाउन पाइप डालने के दावे केवल फाइलों तक सीमित हैं और बारिश का पानी छत से सीधा सड़क पर गिर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों की कार्रवाई केवल नोटिस और चेतावनी तक सिमट कर रह गई है।
नगर निगम की ओर से सख्त कदम न उठाए जाने के कारण भवन मालिकों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार को हुई बारिश ने नगर निगम के आदेशों की पोल खोल कर रख दी है। सड़क पर तीसरी से चौथी मंजिल की छत से बारिश का पानी सड़क पर गिर रहा है। कई दुकानदारों ने पानी से बचने के लिए बर्तन और बाल्टियां रखी हुई हैं।
हालात यह हैं कि लोग छाता लेकर भी भीग रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। कर्मचारियों और विद्यार्थियों के कपड़े इस पानी के फैलने से खराब हो रहे हैं। नियमों के अनुसार बारिश के पानी की निकासी के डाउन पाइप बिछाना जरूरी है, ताकि पानी सड़क पर सीधा पड़ने के स्थान पर नालियों में जाए।
नगर निगम हमीरपुर के तहत मेडिकल कॉलेज से भोटा चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर डाकघर के समीप, गांधी चौक से टाउन हॉल तक यही हाल है। नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई करने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर यह दावे मात्र फाइलों में ही दफन नजर आ रहे हैं। अधिकारी आश्वासन तो देते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि आज तक न तो कोई नियम तय कर पाए हैं और न ही इन निर्देशों को अमलीजामा पहनाने के लिए कमेटी का गठन हो पाया है।
कोट
नगर निगम हमीरपुर के तहत डाउन पाइप डालने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने डाउन पाइप नहीं डाले हैं। अब इसके लिए कमेटी तैयार की जाएगी, ताकि कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
Trending Videos