{"_id":"6a5a8a1084f670212b029367","slug":"rajendra-rana-targeted-the-government-over-the-poor-condition-of-roads-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-201299-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सड़कों की बदहाली को लेकर राजेंद्र राणा ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सड़कों की बदहाली को लेकर राजेंद्र राणा ने सरकार पर साधा निशाना
Sat, 18 Jul 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र की सड़कों और अन्य सुविधाओं को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को पत्र लिखकर टौणीदेवी से जंगलबैरी वाया कक्कड़ सड़क और ऊहल से बगेहड़ा वाया जंदड़ू संपर्क सड़क की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की है। मीडिया को जारी बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि दोनों सड़कें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं।
गड्ढों और कीचड़ के कारण रोजाना हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने भटेरा, ठलाकना और ख्याह क्षेत्रों की सड़कों की खराब स्थिति का भी जिक्र करते हुए कहा कि सुजानपुर क्षेत्र की अधिकांश सड़कें सुधार की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और स्थानीय कांग्रेस विधायक जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने आंसला बिजली सब-स्टेशन का उदाहरण देते हुए कहा कि इसे लंबे समय तक शुरू नहीं किया गया, लेकिन आवाज उठाने के बाद सरकार ने उद्घाटन किया।
राजेंद्र राणा ने एचआरटीसी के कई रूट बंद होने, लंबी दूरी की बस सेवाओं के संचालन में अव्यवस्था और केंद्र सरकार की योजनाओं के धन के उपयोग को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों पर स्थानीय विधायक की चुप्पी चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान करवाने की मांग की।