{"_id":"6a820a5debb18c16950015a5","slug":"ranjana-became-self-reliant-through-her-sewing-skills-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-204915-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सिलाई के हुनर से आत्मनिर्भर बनीं रंजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सिलाई के हुनर से आत्मनिर्भर बनीं रंजना
Mon, 17 Aug 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
बल्यूट की रंजना शर्मा बुटीक में सूट की कटिंग करते हुए। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कभी घर की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली बल्यूट की रंजना ने सिलाई के हुनर को अपनी आर्थिक मजबूती का आधार बना लिया है। डिजाइनर सूट तैयार कर वह हर माह हजारों रुपये की आय अर्जित कर रही हैं।
अपने हुनर को कारोबार का रूप देते हुए उन्होंने भोटा चौक पर बुटीक शुरू किया है, जहां महिलाओं के लिए विभिन्न डिजाइन के सूट तैयार किए जाते हैं। रंजना के पति सेना से सेवानिवृत्त हैं और उनके दो बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच रंजना ने घर पर रहते हुए अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया।
सिलाई में रुचि होने के कारण उन्होंने इसी हुनर को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। शुरुआत में आसपास की महिलाओं के कपड़े सिलने से काम शुरू किया। धीरे-धीरे उनकी सिलाई और डिजाइन लोगों को पसंद आने लगे और उन्होंने इसे व्यवस्थित कारोबार में बदल दिया। अब आसपास के क्षेत्रों से भी महिलाएं उनके पास कपड़े सिलवाने पहुंच रही हैं। त्योहारों, शादी-विवाह और अन्य विशेष अवसरों के लिए डिजाइनर सूट की मांग अधिक रहती है।
विज्ञापन
रंजना का यह प्रयास अन्य महिलाओं के लिए भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दे रहा है। संवाद