{"_id":"6a34467107d3a7dfe101f148","slug":"readiness-fairs-to-be-held-in-schools-before-the-monsoon-break-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-197599-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मानसून अवकाश से पहले स्कूलों में होंगे रेडिनेस मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मानसून अवकाश से पहले स्कूलों में होंगे रेडिनेस मेले
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिलेभर के प्राथमिक स्कूलों में मानसून अवकाश से पहले रेडिनेस मेले आयोजित किए जाएंगे। इन मेलों के माध्यम से नए विद्यार्थियों का विद्यालयों से परिचय करवाने के साथ-साथ अभिभावकों, विशेषकर माताओं को बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इन मेलों में खेल, शैक्षणिक गतिविधियां और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें विद्यार्थी और अभिभावक संयुक्त रूप से भाग लेंगे। कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए विद्यालयों को आवश्यक बजट भी जारी कर दिया गया है।
रेडिनेस मेलों का मुख्य उद्देश्य पहली कक्षा में नामांकन बढ़ाना है। इसके तहत पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को शुरुआती तीन माह तक गतिविधि आधारित और खेल-खेल में शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित हो सके।
विज्ञापन
इसके साथ ही निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण मेले भी आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य पहली से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों में भाषा और गणितीय दक्षता को मजबूत बनाना है।
इन मेलों में हिंदी, अंग्रेजी और गणित के मूलभूत कौशलों को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न शिक्षण गतिविधियां करवाई जाएंगी।