{"_id":"697a6624bc42f0565a0f9653","slug":"repair-work-of-sujanpur-via-patlandar-chauri-road-started-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-181599-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर से वाया पटलांदर चौरी सड़क का मरम्मत कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर से वाया पटलांदर चौरी सड़क का मरम्मत कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर से पटलांदर वाया चौरी सड़क पर असला गांव में डंगे की मरम्मत में लगी मशीनरी। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। विकास खंड सुजानपुर के अंतर्गत सुजानपुर से पटलांदर वाया चौरी सड़क पर खस्ताहाल डंगे का कार्य शुरू हो गया है। अब वाहन चालकों व राहगीरों को आवाजाही में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
अमर उजाला में 26 जनवरी के अंक में डंगे में आई दरारों की स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। मौसम साफ होते ही विभाग ने सड़क पर मशीनरी पहुंचाकर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया है। अब शीघ्र ही जर्जर डंगे की मरम्मत की जाएगी, जिससे सड़क पर यातायात सुरक्षित होगा।
गौरतलब है कि गत वर्ष अगस्त माह में बरसात के दौरान असला गांव के पास सड़क पर भूस्खलन के कारण गिर गई थी। समस्या के समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग ने पांच माह पूर्व 35 लाख रुपये का ठेका आवंटित करके डंगा लगवाया था, लेकिन गत सप्ताह हुई बारिश से तेज बहाव से सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई और डंगे में दरारें आ गईं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था, लेकिन अब मरम्मत कार्य होने से सड़क पर वाहन चालकों व राहगीरों को आवाजाही में परेशानी नहीं होगी।
कोट
विभाग ने ठेकेदार को पत्र जारी कर निर्माण कार्य को दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए थे। संबंधित ठेकेदार ने खराब हुई सड़क को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया है। -प्रशांत ठाकुर, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सुजानपुर
Trending Videos