{"_id":"6a3ae7bd9ea4ca59fa0c1833","slug":"residents-of-ghardhun-village-opposed-the-installation-of-smart-electricity-meters-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-198312-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: घरढूं गांव के लोगों ने किया स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: घरढूं गांव के लोगों ने किया स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का किया विरोध
Wed, 24 Jun 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत रैल के तहत गांव घरढूं में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का लोगों ने विरोध किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली बोर्ड उनकी सहमति के बिना जबरन मीटर बदलने का प्रयास कर रहा है और मीटर न बदलने पर नोटिस देकर बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है।
उपप्रधान राजीव रंजन, पंजाब सिंह परमार, अजीत सिंह परमार और अमर नाथ कौशल सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वे अदालत और मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने बिजली बोर्ड से स्मार्ट मीटर लगाने से पहले इसके लाभों की स्पष्ट जानकारी देने और क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या का समाधान करने की मांग की है।
वहीं, बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता अतुल शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं और इससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विभाग लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। यदि उपभोक्ता सरकारी निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बिजली उपमंडल रंगस के अंतर्गत कई उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। बुधवार को गांव में स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया जाएगा और सहयोग न मिलने की स्थिति में संबंधित उपभोक्ताओं को नोटिस दिए जाएंगे।