सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Retired employees angry over not getting revised pension

Hamirpur (Himachal) News: संशोधित पेंशन न मिलने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों में रोष

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 29 Jan 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। शहरी विकास विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लंबे समय से संशोधित पेंशन का लाभ न मिलने के कारण भारी असंतोष व्याप्त है। शहरी विकास पेंशनर्स संघ ने प्रदेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए जल्द अधिसूचना जारी करने की मांग की है।
Trending Videos

संघ के अध्यक्ष राकेश गुप्ता और महासचिव रमेश कुमार ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि जहां प्रदेश के अन्य विभागों में 1 जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान के आधार पर पेंशन दी जा रही है। मगर शहरी विकास विभाग के पेंशनरों को अब भी 1 जनवरी 2006 के वेतनमान के आधार पर भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से वित्तीय लाभ न मिलने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारी आर्थिक तंगी झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनर्स संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सभी पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान के अनुरूप पेंशन देने की अधिसूचना तुरंत जारी की जाए। संघ ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि सरकार इस लंबित मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती है, तो वे कड़ा आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed