फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Risk of diabetes and high blood pressure increases due to changing lifestyles.

Hamirpur (Himachal) News: बदलती जीवनशैली से बढ़ा मधुमेह और उच्च रक्तचाप का खतरा

Sat, 11 Jul 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 11 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
तीन माह में 1260 लोगों में मधुमेह और 1910 में उच्च रक्तचाप के लक्षण मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण मधुमेह (डायबिटीज) और उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) जैसी बीमारियों में इजाफा हो रहा है। टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग शिविरों के दौरान सामने आए मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी। तीन माह में 1,260 लोगों में मधुमेह व 1,910 में उच्च रक्तचाप से पीड़ित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मार्च माह से टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग अभियान शुरू किया। अभियान के तहत गैर संचारी रोगों की समय रहते पहचान के उद्देश्य से इनकी भी जांच शुरू की गई। अब तक 405 में से 276 गांवों में स्वास्थ्य जांच पूरी की जा चुकी है।
इस दौरान करीब 35,547 लोगों की जांच की गई, जिनमें 1,260 लोगों में मधुमेह (डायबिटीज) और 1,910 लोगों में उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) की पुष्टि हुई है। अब तक 30,023 लोगों के एक्सरे किए गए। अब तक आठ लोगों में टीबी की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान का उद्देश्य लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान कर समय पर इलाज सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

बॉक्स
संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने, प्रतिदिन व्यायाम या योग करने तथा तनाव को नियंत्रित रखने की अपील की है। समय पर उपचार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इन बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। केवल उपचार ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
-टीबी एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर में मधुमेह और उच्च रक्तचाप की भी जांच होती है। स्वास्थ्य कर्मी लोगों का उचित मार्गदर्शन कर रहे हैं। -डॉ. सुनील वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed