फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Road dispute in Bhakredi... Patwari submitted report, now the matter will be sent to SDM

Hamirpur (Himachal) News: भकरेड़ी में रास्ता विवाद... पटवारी ने सौंपी रिपोर्ट, अब एसडीएम को भेजा जाएगा मामला

Thu, 16 Jul 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 16 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत भकरेड़ी में रास्ता संकरा किए जाने के विवाद में हलका पटवारी ने अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी है। करीब पांच माह पुराने इस मामले के कारण किसानों को खेतों तक ट्रैक्टर ले जाने में दिक्कत आ रही है, जिससे बिजाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर स्टे भी लिया गया है। लोगों का आरोप है कि संबंधित पक्ष ने स्टे के बावजूद दीवार का निर्माण कर रास्ता संकरा कर दिया। फिलहाल लोग पैदल तो आ-जा रहे हैं, लेकिन ट्रैक्टर नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रास्ता नहीं खुला तो करीब 300 कनाल भूमि बंजर होने की आशंका है।
विज्ञापन

पटवारी की रिपोर्ट के अनुसार रास्ता काफी पुराना है। हालांकि यह राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है, लेकिन इसे बंद नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने तहसीलदार बड़सर प्रियंका से रास्ता खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तहसीलदार प्रियंका ने बताया कि पटवारी से रिपोर्ट मांगी गई थी, जो प्राप्त हो चुकी है। रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई करते हुए इसे एसडीएम को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में न्यायालय के आदेशों का भी ध्यान रखा जाएगा और दूसरा पक्ष भी न्यायालय में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed