{"_id":"69d16718229e9982430f575a","slug":"road-repair-work-near-the-nadaun-bus-stand-halted-due-to-rain-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-189053-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस अड्डा के पास बारिश के कारण सड़क का मरम्मत कार्य रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस अड्डा के पास बारिश के कारण सड़क का मरम्मत कार्य रोका
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड के साथ लगते राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़े गड्ढों की मरम्मत करते कर्मचारी। जागरूक पाठक
विज्ञापन
सचित्र:
विभाग मिट्टी और बजरी से कर रहा पैचवर्क, बारिश होने पर साथ ही उखड़ रही सड़क
लोगों ने पक्के समाधान के लिए टारिंग करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। बस अड्डा नादौन के साथ लगते राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को जैसे ही विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू किया, वैसे ही बारिश शुरू हो गई। ऐसे में विभाग को बीच में ही काम रोकना पड़ा।
लोक निर्माण विभाग ने कंक्रीट और मिट्टी डालकर सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने का कार्य शुरू किया, लेकिन बारिश होने पर फिर से वहां पर गड्ढे पड़ गए और साथ-साथ में ही पैचवर्क उखड़ गया। विभाग कई बार इस जगह पर पैच वर्क करता है, लेकिन कुछ ही समय में सड़क उखड़ जाती है।
स्थानीय लोगों में आशुतोष, रमन, ऋषभ, आंचल, नीलम आदि ने कहा कि लंबे समय से सड़क की हालत खस्ता है। सही तरीके से टारिंग करने की बजाय विभाग लीपापोती करके गड्ढों में मिट्टी के पैच लगा रहा है। यह पैच वर्क बारिश के साथ ही उखड़ जा रहा है। नादौन बस स्टैंड से लेकर व्यास पुल तक सड़क की हालत काफी खस्ता है।
कई बार विभाग के अधिकारियों से मरम्मत की मांग की, परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने मांग की है कि मिट्टी और बजरी के बजाय तारकोल के पैच लगाए जाएं। वहीं, लोक निर्माण विभाग नादौन के सहायक अभियंता पंकज ने कहा कि बारिश के कारण टारिंग में विलंब हो रहा है, लेकिन जल्दी ही समस्या का हल कर दिया जाएगा।
Trending Videos