{"_id":"69da1b4872bc6cb1e30b1513","slug":"video-bjp-workers-led-by-mla-ashish-sharma-protested-against-the-govt-at-gandhi-chowk-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गांधी चाैक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक आशीष शर्मा की अगुवाई में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गांधी चाैक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक आशीष शर्मा की अगुवाई में सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
गांधी चौक हमीरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि बसस्टैंड का निर्माण के लिए वह सरकार के आभारी है लेकिन 45 करोड़ के टेंडर लगा और 34 करोड़ में यह अवार्ड हुआ। अब हालात ऐसे हैं कि इस बसस्टैंड का निर्माण कर रहे ठेकेदार को 90 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। अब कहा जा रहा है कि 123 करोड़ रुपये में होगा। आखिर बिना टेंडर के 90 करोड़ का भुगतान कैसे हो गया। भ्रष्ट अधिकारी आखिरकार किन-किन अधिकारियों की झोलियां भर रहे हैं। सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए। हिमकेयर योजना को बंद कर इस तरह से जनता का पैसा मित्रों में लुटाया जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि कोहली से लेकर नादौन तक मौजूदा सड़क खस्ताहाल है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने लोगों, विधायकों और पत्रकारों पर झूठे केस दर्ज किए जा रहे हैं। भाजपा अब जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस को सत्ता से बाहर फेंकेंगे। हमीरपुर जिला में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनआंदोलन चलेगा और जिला में पांच विस सीट पर भाजपा की जीत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।