{"_id":"69d9e41d9c5dc8f7420e3479","slug":"video-149-cartons-of-illicit-liquor-seized-in-pratapnagar-consignment-recovered-from-shop-house-and-bathroom-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: प्रतापनगर में अवैध शराब की 149 पेटी बरामद, दुकान-घर-बाथरूम से मिली खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: प्रतापनगर में अवैध शराब की 149 पेटी बरामद, दुकान-घर-बाथरूम से मिली खेप
हमीरपुर सदर थाना के तहत नगर निगम के प्रतापनगर में अवैध शराब के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। थाना सदर के तहत आबकारी एवं कराधान विभाग और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए किराने की दुकान, मकान के कमरों और यहां तक कि बाथरूम से भी भारी मात्रा में शराब बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर शुरू हुई इस कार्रवाई में करीब नौ घंटे तक सर्च अभियान चला। दोपहर बाद शुरू हुई कार्रवाई रात करीब 9:00 बजे तक जारी रही। टीम ने मौके से करीब 149 पेटियां शराब की बरामद की हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब के साथ बीयर भी शामिल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किराने की दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। बताया जा रहा है कि ऊना जिला निवासी सुरेश कुमार ने दुकान किराये पर ले रखी थी और उसी के माध्यम से यह धंधा संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान दुकान के साथ मकान के कई कमरों और बाथरूम से भी शराब की पेटियां बरामद हुईं, जिससे मामले में मकान मालिक की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। आबकारी एवं कराधान विभाग ने मौके पर पहुंचकर बरामद शराब को कब्जे में ले लिया, जबकि पुलिस ने भी पहुंचकर कार्रवाई की है। सुरेश कुमार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, देर रात तक हुई कार्रवाई के बाद बरामद की गई शराब का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। प्रताप नगर में नशा तस्करी के मामले भी बड़ी संख्या में सामने आए हैं। चिट्टे की तस्करी को लेकर भी प्रताप नगर में कई आरोपियों को धरा गया है। वहीं अब शराब की बड़ी खेप बरामद हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए बलवीर सिंह ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।