सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   RoboWars thrills NIT, innovations grab attention

Hamirpur (Himachal) News: एनआईटी में रोबोवार्स का रोमांच, नवाचारों ने खींचा ध्यान

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 12 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
RoboWars thrills NIT, innovations grab attention
एनआईटी हमीरपुर में आयोजित निंबस टेक फेस्ट में पेश प्रोटोटाइप का निरीक्षण करती रजिस्ट्रार डॉक्टर
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में आयोजित वार्षिक तकनीकी उत्सव निंबस-2026 के दूसरे दिन नवाचार और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
Trending Videos

‘एथेरा: बियॉन्ड द सेंटिएंट’ थीम पर आधारित प्रोटोटाइप प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही, जहां छात्रों ने समाज से जुड़े उपयोगी प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। दिनभर चली प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने अपने नवाचारों से फैकल्टी निर्णायक मंडल और दर्शकों को प्रभावित किया, जबकि शाम होते ही कैंपस में रोबोवार्स, आरसी कार रेस और ड्रोन सॉकर प्रतियोगिताओं ने रोमांच का माहौल बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनी में छात्रों की रचनात्मकता और तकनीकी समझ देखने को मिली। टीम हर्मेटिका ने जैविक कचरे से बिजली उत्पादन और पानी शुद्धिकरण का मॉडल प्रस्तुत किया। वहीं, फायरवोल्ट टीम ने खेतों के ग्रीन वेस्ट से ऊर्जा उत्पादन का समाधान दिया।
कंप्यूटर विज्ञान विभाग की टीम ने ‘हैबिट गार्ड’ एप विकसित किया, जो स्क्रीन टाइम की निगरानी कर बेहतर आदतें विकसित करने में मदद करता है। शाम के सत्र में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोबोवार्स में रोबोट्स की टक्कर ने दर्शकों को रोमांचित किया, जबकि आरसी कार रेस और ड्रोन सॉकर में प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।
रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना संतोष ननोटी ने कहा कि इस बार टेकफेस्ट में प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष तक के छात्रों की सक्रिय भागीदारी रही है। उन्होंने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों से जुड़े नवाचार वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। ऐसे आयोजन छात्रों को नए विचारों पर काम करने और समाज के लिए उपयोगी समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ. पवन कुमार शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, विनोद कुमार, डॉ. राकेश शर्मा और डॉ. कीर्ति महाजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed