फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Robust arrangements in place at all five centers for the NEET-UG exam in Hamirpur.

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में नीट-यूजी परीक्षा के लिए पांचों केंद्रों पर पुख्ता प्रबंध

Sun, 21 Jun 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 21 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 21 जून को दोबारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) के लिए हमीरपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 2781 उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय मटाहणी, एनआईटी हमीरपुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय अणु, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर और शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर एनटीए के मानकों के अनुसार पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी को एनआईटी, एचपीटीयू, डिग्री कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय जैसे दूरस्थ केंद्रों तक बस सेवाएं सुचारू रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed