फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Salary of technical assistants and employment servants stuck in Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में तकनीकी सहायकों और रोजगार सेवकों का वेतन अटका

Sat, 18 Jul 2026 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 18 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की विभिन्न पंचायतों में तैनात तकनीकी सहायक और ग्राम रोजगार सेवक लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। तकनीकी सहायकों को करीब तीन माह और ग्राम रोजगार सेवकों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं, बैंक ऋण की किश्तें चुकाने में भी परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में आर्थिक समस्याएं और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार पंचायत चुनावों में व्यस्तता के बाद बीबी राम जी योजना के शुरू होने से तकनीकी समस्याएं सामने आईं, जिसके चलते वेतन जारी होने में देरी हुई है। इसका सीधा असर कर्मचारियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों ने प्रदेश सरकार से जल्द वेतन जारी करने की मांग की है, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।



कोट

कुछ तकनीकी कारणों से वेतन जारी होने में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया पूरी होते ही कर्मचारियों को वेतन जारी कर दिया जाएगा। -राजेश ठाकुर, विकास खंड अधिकारी नादौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article