{"_id":"6a690b955d7a3eddc8080e46","slug":"sanitation-workers-insurance-scheme-remains-in-limbo-even-after-two-months-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-202583-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो माह बाद भी अधर में सफाई कर्मियों की बीमा सुरक्षा योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो माह बाद भी अधर में सफाई कर्मियों की बीमा सुरक्षा योजना
Wed, 29 Jul 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर की ओर से सफाई कर्मचारियों को बीमा सुरक्षा देने की योजना दो माह बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाई है। कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई यह पहल बैंकों के साथ सहमति नहीं बनने के कारण फिलहाल अधर में लटक गई है।
नगर निगम ने बीमा योजना लागू करने के लिए चार अलग-अलग बैंकों से संपर्क किया था। योजना के तहत नगर निगम और सफाई कर्मचारियों, दोनों की ओर से निर्धारित बीमा प्रीमियम का अंशदान किया जाना था, ताकि दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
हालांकि प्रीमियम राशि, शर्तों और अन्य तकनीकी पहलुओं को लेकर बैंकों के साथ सहमति नहीं बन पाई, जिसके चलते योजना को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका।
नगर निगम के सफाई कर्मचारी प्रतिदिन शहर की सफाई, कूड़ा उठाने और नालियों की सफाई जैसे जोखिम भरे कार्य करते हैं। ऐसे में दुर्घटना या किसी अप्रिय घटना की स्थिति में बीमा सुविधा उनके लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। इसके बावजूद यह योजना अभी तक फाइलों तक ही सीमित है।
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बीमा सुविधा शुरू करने के प्रयास जारी हैं। जैसे ही किसी बैंक के साथ सहमति बनेगी, योजना को लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए अन्य वित्तीय संस्थानों से भी बातचीत की जा सकती है।