{"_id":"6a592fcaf4a36415cd042751","slug":"scooty-rider-injured-after-slipping-into-a-pothole-in-front-of-bari-temple-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-201108-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारीं मंदिर के सामने गड्ढे में फिसलकर स्कूटी सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारीं मंदिर के सामने गड्ढे में फिसलकर स्कूटी सवार घायल
Fri, 17 Jul 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। नेशनल हाईवे पर बारीं मंदिर के सामने बने गहरे गड्ढे लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। वीरवार को एक स्कूटी सवार युवक गड्ढे में फिसलकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों कश्मीर सिंह, लवली कुमार और आशुतोष ने बताया कि झनिक्कर से बारीं मंदिर तक नाली का निर्माण तो किया गया, लेकिन कई स्थानों पर पानी की समूचित निकासी नहीं होने से बरसाती पानी सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क क्षतिग्रस्त होकर बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने नेशनल हाईवे प्राधिकरण और जिला प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। हाईवे इंचार्ज अंकित कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य डीपीआर के अनुसार किया गया है। कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों की आपत्ति के कारण नाली का निर्माण नहीं हो सका, जिससे पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस स्थान पर 20 मीटर आरसीसी निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे बरसात के बाद पूरा किया जाएगा।