फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Siddu and Patrode will reach home with just one click

Hamirpur (Himachal) News: एक क्लिक पर घर पहुंचेंगे सिड्डू और पतरोड़े

Thu, 16 Jul 2026 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 16 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अब हिमाचल के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद मोबाइल पर एक क्लिक करते ही लोगों के घर तक पहुंचेगा। सिड्डू, पतरोड़े, बबरू, भल्ले, कचौरी और अन्य हिमाचली व्यंजन जल्द ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

भारतकेयर्स एनजीओ के ऊंची उड़ान कार्यक्रम के तहत 100 महिला उद्यमियों की दुकानों और उत्पादन केंद्रों को गूगल मैप से जोड़ दिया गया है। इसके साथ ही महिलाओं को ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से जोड़ने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

इस पहल से महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने और स्थानीय व्यंजनों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। वहीं, घर से दूर रहने वाले लोग भी मोबाइल के माध्यम से हिमाचली पारंपरिक पकवानों का स्वाद अपने घर तक मंगा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत महिला उद्यमियों को डिजिटल कारोबार से जोड़ा जा रहा है। अब वे अपने घर या उत्पादन केंद्र से ही ऑनलाइन ऑर्डर प्राप्त कर सकेंगी, जिससे उन्हें स्थानीय बाजार तक सीमित रहने के बजाय अधिक ग्राहकों तक पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा।

कोट
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके छोटे कारोबार को डिजिटल बनाने के लिए कार्य किया गया है। अब महिलाएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पारंपरिक पकवान बेच सकेंगी। -अमित कुमार, परियोजना अधिकारी, भारतकेयर्स एनजीओ (ऊंची उड़ान कार्यक्रम)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article