{"_id":"6a592f6b6095e229f901e415","slug":"six-resolutions-regarding-de-addiction-and-social-order-passed-in-balh-bihal-panchayat-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-201144-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बल्ह बिहाल पंचायत में नशामुक्ति और सामाजिक व्यवस्था को लेकर छह प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बल्ह बिहाल पंचायत में नशामुक्ति और सामाजिक व्यवस्था को लेकर छह प्रस्ताव पारित
Fri, 17 Jul 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बल्ह बिहाल में वीरवार को आयोजित आम सभा में पंचायत विकास, कानून व्यवस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़े छह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनका उद्देश्य पंचायत क्षेत्र को नशामुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।
ग्राम सभा में निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में चिट्टा बेचने, नशा करने या अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बाहरी फेरी वालों का पंचायत में सत्यापन अनिवार्य किया गया है। सत्यापन के बाद ही पंचायत प्रधान की अनुमति से उन्हें फेरी लगाने की अनुमति मिलेगी।
बैठक में महिला मंडलों और युवक मंडलों को मजबूत करने, किन्नर समाज के लिए बधाई राशि 2100 रुपये और बीपीएल परिवारों के लिए 1100 रुपये निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। पंचायत ने यह भी तय किया कि किसी भी घर की 50 मीटर की परिधि में दवा का छिड़काव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान कृष्ण कुमार ने कहा कि सभी प्रस्ताव ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखकर पारित किए गए हैं। उपप्रधान साहिल शर्मा ने ग्रामीणों से पंचायत के निर्णयों का पालन करने और विकास कार्यों में सहयोग देने की अपील की।