फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Son and mother accused of father's murder sent on police remand till 20th

Hamirpur (Himachal) News: पिता की हत्या के आरोपी बेटे और मां 20 तक पुलिस रिमांड पर भेजा

Sat, 18 Jul 2026 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 18 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। थाना भोरंज के तहत बडैहर गांव में पीट-पीट कर पिता की हत्या करने वाला आरोपी बेटे और हादसा साबित करने की कोशिश करने वाली उसकी मां को शुक्रवार कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

कोर्ट ने आरोपियों को 20 तक पुलिस रिमांड में भेजा है। गत दिन बैंक से ऋण लेने के लिए जमीन गिरवी रखने की अनुमति नहीं देने पर बेटे विजय कुमार ने 65 वर्षीय पिता रत्न चंद की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद मां ने भी बेटे का साथ देते हुए खून के निशान साफ कर हत्या को हादसा साबित करने की कोशिश की।
विज्ञापन

पुलिस ने हत्या के आरोप में बेटे विजय कुमार और साक्ष्य मिटाने के आरोप में उसकी मां सोमा देवी को गिरफ्तार कर लिया था। घटना बुधवार रात करीब 11:15 बजे की है। जब रत्न चंद और उनके बेटे विजय कुमार के बीच जमीन पर ऋण लेने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी विजय बिजली बोर्ड में टौणीदेवी स्थित कार्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। वह लंबे समय से कारोबार शुरू करने के लिए बैंक ऋण लेना चाहता था। इसके लिए पिता से जमीन के दस्तावेज और सहमति मांग रहा था।
वहीं, पिता के इन्कार के बाद दोनों में कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि विजय ने गुस्से में आकर पिता के चेहरे, नाक और मुंह पर मुक्कों से कई वार किए। गंभीर चोट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के 48 घंटे बाद होती है कार्रवाई : भाटिया
पुलिस की ओर से बिजली बोर्ड टौणी देवी कार्यालय को भी आरोपी विजय कुमार की जानकारी दी गई। टौणी देवी कार्यालय ने बिजली बोर्ड के मंडल कार्यालय हमीरपुर को मेल कर दी है। बिजली बोर्ड हमीरपुर के अधिशासी अभियंता सुनील भाटिया ने बताया कि घटना की रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट का अध्ययन किया जाएगा। 48 घंटे के बाद ही मामले में कार्रवाई होती है।

कोट
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपियों को 20 तक पुलिस रिमांड दी है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article