{"_id":"6a551eaf7df934a20d01f8b2","slug":"stay-on-alert-24-hours-a-day-during-the-rainy-season-and-keep-your-mobile-phone-switched-on-suresh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-200699-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में 24 घंटे अलर्ट रहें, ऑन ही रखें मोबाइल : सुरेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में 24 घंटे अलर्ट रहें, ऑन ही रखें मोबाइल : सुरेश
Tue, 14 Jul 2026 10:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने सोमवार को हमीर भवन में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसून सीजन के दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने और मोबाइल फोन चालू रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मानसून में जान-माल की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने भूस्खलन, जलभराव, सड़क अवरोध और अन्य संभावित आपदाओं वाले संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा।
साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों के किनारे और सरकारी एवं निजी भवनों के आसपास खतरनाक पेड़ों की पहचान कर उन्हें जल्द हटाया जाए।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग को सड़कों की नालियों और जल निकासी व्यवस्था की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। जल शक्ति विभाग को पेयजल योजनाओं के स्रोतों और पाइपलाइनों को दुरुस्त रखने और किसी भी संकट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
सुरेश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और अन्य जरूरी संसाधनों का पर्याप्त भंडारण रखने को कहा। उन्होंने आपात स्थिति के लिए तिरपाल, कंबल और राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए, ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता मिल सके।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए। प्रभावित परिवारों के लिए राहत शिविरों में पेयजल, बिजली, चिकित्सा और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। राजस्व विभाग के फील्ड कर्मचारी मानसून के दौरान होने वाले नुकसान की रिपोर्ट तुरंत जिला प्रशासन को भेजें, ताकि प्रभावित लोगों को राहत और मुआवजा समय पर मिल सके।
बैठक में उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने मानसून सीजन के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। इस अवसर पर एसपी बलबीर सिंह, एसडीएम संजीत सिंह, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।