सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Students learn robotics at Him Academy

Hamirpur (Himachal) News: हिम अकादमी में छात्रों ने रोबोटिक्स सीखा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 18 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Students learn robotics at Him Academy
हिम अकादमी स्कूल - फोटो : मेडल व प्रमाण पत्र के साथ ​खिलाड़ी व मुख्य अति​थि।
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकासनगर में अटल टिंकरिंग लैब के अंतर्गत ‘अटल कम्युनिटी डे’ का आयोजन आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर किया गया। इस कार्यक्रम में हब्स ऑफ लर्निंग के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों से लगभग 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरपर्सन प्रो. आरसी लखनपाल, वाइस चेयरपर्सन सीपी लखनपाल तथा उपप्रधानाचार्य अश्विनी कुमार ने किया। उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने विद्यार्थियों के मन में नवाचार और सीखने के प्रति उत्साह भर दिया। अटल लैब इंचार्ज विवेक ठाकुर एवं लैब सहायक अंकित कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स से जुड़ी रोचक एवं व्यावहारिक गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने विभिन्न रोबोटिक मॉडल तैयार किए तथा यह समझा कि रोबोट कैसे बनाए जाते हैं और किस प्रकार कार्य करते हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट शिक्षण अनुभव साबित हुआ जिसने उनमें रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों की सराहना की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed