सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gas cylinders are not being delivered even after online payment

Hamirpur (Himachal) News: ऑनलाइन भुगतान के बाद भी नहीं मिल रहे गैस सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
45 दिन से ठप सप्लाई, उपभोक्ताओं में बढ़ा रोष
Trending Videos

अवाहदेवी में गैस संकट गहराया, इंडक्शन चूल्हों पर खाना बनाने को मजबूर लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी कस्बे में पिछले 45 दिनों से गैस सिलिंडरों की सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ऑनलाइन भुगतान करने के बाद भी लोगों को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं।
गृहिणियों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कई घरों में सिलिंडर खत्म होने के कारण लोग इंडक्शन चूल्हों का सहारा लेने को मजबूर हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने करीब दस दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान कर दिया था, लेकिन अब तक न तो डिलीवरी हुई है और न ही एजेंसी की ओर से कोई स्पष्ट जवाब मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एक-दो दिन में सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो महिलाएं चक्का जाम कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगी।

कोट

समस्या ध्यान में आई है। गैस सिलिंडरों की सप्लाई के लिए संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए जाएंगे।-शिवराम राही, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed