{"_id":"69f201b2d4b921c2eb053511","slug":"video-hamirpur-dc-issues-directives-to-ensure-drinking-water-quality-and-sanitation-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: डीसी ने पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: डीसी ने पेयजल की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जिला में पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने, पानी की नियमित रूप से सैंपलिंग एवं टेस्टिंग करने तथा सभी जलस्रोतों की सफाई के साथ आम लोगों को भी इसके प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम और मानसून सीजन के दौरान जल जनित रोगों के फैलने की आशंका बढ़ जाती है। उपायुक्त ने कहा कि जिला में जल शक्ति विभाग ने पेयजल के 1335 सैंपल लिए हैं। इनके अलावा फील्ड टेस्टिंग किटों के माध्यम से भी 865 सैंपल लिए गए हैं व 63 सेनिटरी सर्वे किए गए हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पानी की सही सैंपलिंग एवं टेस्टिंग के लिए आपसी समन्वय के साथ सैंपल उठाएं और इनकी रिपोर्ट साझा करें। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों और ग्राम पंचायतों को दी गईं फील्ड टेस्टिंग किटों का उपयोग भी किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि जल शक्ति विभाग के सभी टैंकों और सभी स्कूलों की टंकियों की नियमित रूप से सफाई करने के साथ इनकी लॉगबुक भी अपडेट होनी चाहिए। इनमें सफाई की तिथि और अन्य जानकारी दर्ज होनी चाहिए। बैठक में डीडब्ल्यूएसएम के सचिव एवं जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता राकेश गर्ग ने मिशन की गतिवधियों और पेयजल टेस्टिंग की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।