{"_id":"69f1da43ba6a07d0330c6ca6","slug":"video-hrtc-pensioners-angry-over-not-receiving-march-pension-yet-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मार्च की पेंशन अभी तक नहीं मिलने से एचआरटीसी पेंशनरों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मार्च की पेंशन अभी तक नहीं मिलने से एचआरटीसी पेंशनरों में रोष
मार्च की पेंशन अभी तक नहीं आने पर हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच ने सरकार के प्रति रोष प्रकट किया। हमीरपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष अमजेर ठाकुर, महामंत्री रूप चंद शर्मा ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के करीब 1500 पेंशनरों को पेंशन मिली है, जबकि 7000 के करीब पेंशनरों को अभी तक पेंशन नहीं मिली है। यह सरकार व निगम प्रबंधन की नाकामी को दर्शाता है। सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री केवल आश्वासन दे रहे हैं। अभी तक संयुक्त संघर्ष समिति को वार्ता के लिए कोई भी पत्र नहीं भेजा है। जो पेंशनर जुलाई 2025 में सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें अभी तक पेंशन की सुविधा नहीं दी। सरकार ने पेंशनरों को वृद्धावस्था में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने मांग की है कि देनदारियां शीघ्र दी जाएं। पेंशन हर माह की पहली तारीख को एक साथ देना सुनिश्चित किया जाए। यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो परिवार सहित सचिवालय का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर पवन कुमार, कुलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।