{"_id":"69f21443b083a5a3c107aa45","slug":"video-hamirpur-necessary-arrangements-to-be-made-at-neet-examination-centers-decision-taken-during-meeting-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध, बैठक में लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध, बैठक में लिया फैसला
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से 3 मई को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी)-2026 के लिए हमीरपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर भी एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। परीक्षा के सुचारू आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस संबंध में बुधवार को यहां डीआरडीए के सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें एसपी बलवीर सिंह, जिला हमीरपुर के परीक्षा केंद्रों के समन्वयक एवं उपायुक्त हमीरपुर के सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और अन्य अधिकारियों ने विभिन्न प्रबंधों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर चिराग शर्मा ने बताया कि नीट-यूजी परीक्षा के लिए हमीरपुर शहर एवं इसके आस-पास के शिक्षण संस्थानों में कुल 5 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इन परीक्षा केंद्रों के लिए एचआरटीसी की विशेष बसें चलाई जाएंगी। पांचों परीक्षा केंद्रों के लिए अलग-अलग मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे और उम्मीदवारों की संख्या के अनुसार पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी। सहायक आयुक्त ने पांचों परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों एवं संस्थान प्रमुखों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को एनटीए के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना के निर्देश दिए, ताकि इस परीक्षा के दौरान किसी भी तरह का अनावश्यक विवाद उत्पन्न न हो। बैठक में पांचों परीक्षा केंद्रों के अधीक्षकों, शिक्षा विभाग, डाक विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भी भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।