फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tahliwal industrial area to be connected to the sewerage network.

Hamirpur (Himachal) News: सीवरेज नेटवर्क से जुड़ेगा औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल

Sun, 12 Jul 2026 05:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 12 Jul 2026 05:42 PM IST
विज्ञापन
विकास की बात:
विज्ञापन

24.10 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत टाहलीवाल में बनेगा आधुनिक सीवरेज नेटवर्क
प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद तकनीकी स्वीकृति के लिए हमीरपुर जोन के मुख्यालय भेजी फाइल
स्वां नदी के पास टाहलीवाल की सीमा पर बनेगा एक एमएसडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। टाहलीवाल औद्योगिक नगरी में लंबे समय से पेश आ रही सीवरेज की समस्या से लोगों को जल्द ही निजात मिलेगी। औद्योगिक नगरी टाहलीवाल में स्थित घरों को आधुनिक सीवरेज नेटवर्क से जोड़ने की कवायाद तेज हो गई है। जल शक्ति विभाग ऊना ने इसे लेकर 24.10 करोड़ रुपये की आधुनिक सीवरेज परियोजना तैयार की है।
वर्तमान में इस परियोजना को सरकार से प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना को क्रियान्वयन के लिए एक करोड़ रुपये की प्रारंभिक व्यय स्वीकृति भी प्रदान कर दी है। इसके बाद जल शक्ति विभाग ऊना ने तकनीकी मंजूरी के लिए हमीरपुर जोन मुख्यालय भेज दिया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी मंजूरी मिलने के दस दिनों के भीतर इस परियोजना के लिए टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस परियोजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल को आधुनिक सीवरेज नेटवर्क के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें शहरी क्षेत्र में स्थित घरों के सीवरेज को पाइप नेटवर्क के साथ जोड़ा जाएगा। इसके पूरा होने पर औद्योगिक नगर टाहलीवाल में गंदे पानी के वैज्ञानिक प्रबंधन के साथ स्वच्छता व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वां के किनारे बनेगा एसटीपी
इस परियोजना के तहत औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल की सीमा पर स्वां नदी के किनारे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी तैयार किया जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट एक एमएलडी की क्षमता का होगा। जिसे शहर की सीवरेज पाइप नेटवर्क के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें प्लांट में सीवरेज की गंदगी की ट्रीट करने के लिए आधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से छोड़े जाने वाले पानी की बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी ) 10 मिलीग्राम प्रति लीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नए मानकों को पूरा करने के बाद टाहलीवाल में बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से पानी छोड़ा जाएगा।

कोट:
टाहलीवाल की सीवरेज परियोजना की तकनीकी मंजूरी लेने के लिए उसे हमीरपुर जोन मुख्यालय को भेजा गया है। वहां से मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। -नरेश धीमान, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग,ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed