{"_id":"6a537ea22eb8500d33068e40","slug":"people-risked-their-lives-crossing-the-path-amidst-the-surging-waters-of-the-diyoli-khad-hamirpur-hp-news-c-93-1-una1026-198359-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दियोली खड्ड में उफान के बीच जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दियोली खड्ड में उफान के बीच जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करते रहे लोग
Sun, 12 Jul 2026 05:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 12 Jul 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूसलाधार बारिश से गगरेट-दौलतपुर मार्ग पर यातायात ठप, बहाव में फंसी बाइक
ग्रामीण बोले-संवेदनशील स्थलों पर प्रशासन बरते सख्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। गगरेट-दौलतपुर मुख्य मार्ग पर स्थित दियोली खड्ड रविवार को एक बार फिर उफान पर आ गई। अचानक घने बादल छाने, तेज हवाएं चलने और करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के बाद खड्ड में तेज जलप्रवाह आ गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को पानी का स्तर घटने का इंतजार करना पड़ा।
इस दौरान कई लोगों ने सावधानी बरतने के बजाय जान जोखिम में डालकर खड्ड पार करने का प्रयास किया। सबसे गंभीर मामला तब सामने आया, जब एक प्रवासी युवक तेज बहाव के बीच अपनी मोटरसाइकिल लेकर खड्ड में उतर गया। कुछ ही दूरी पर बाइक पानी के तेज बहाव में फंस गई और युवक की जान खतरे में पड़ गई। काफी मशक्कत के बाद वह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा, हालांकि उसकी चप्पलें बहाव में बह गईं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर थोड़ा और बढ़ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हैरानी की बात यह रही कि इस घटना के कुछ ही देर बाद दो प्रवासी महिलाएं भी तेज बहाव के बीच खड्ड पार करने लगीं। कई बार उनका संतुलन बिगड़ता नजर आया, लेकिन वे सकुशल दूसरी ओर पहुंच गईं।
विज्ञापन
ग्रामीण संदीप, सुरेश, किरण लता, निर्मला सहित अन्य लोगों ने बताया कि हर बरसात में दियोली खड्ड खतरनाक रूप धारण करती है, लेकिन इसके बावजूद लोग लापरवाही से अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी रखी जाए और जब तक जलस्तर सामान्य न हो, तब तक किसी भी व्यक्ति या वाहन को खड्ड पार करने की अनुमति न दी जाए।