{"_id":"6a5378188b784b20e7020870","slug":"hamirpur-news-14-year-old-girl-dies-in-sujanpur-fir-registered-after-suicide-note-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: हमीरपुर के सुजानपुर में 14 वर्षीय किशोरी की मौत, सुसाइड नोट मिलने के बाद 8 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: हमीरपुर के सुजानपुर में 14 वर्षीय किशोरी की मौत, सुसाइड नोट मिलने के बाद 8 लोगों पर केस दर्ज
Sun, 12 Jul 2026 04:50 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर(हमीरपुर)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 12 Jul 2026 04:50 PM IST
सार
हमीरपुर के सुजानपुर में 14 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। नोट के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
किशोरी ने की खुदकुशी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमीरपुर जिले के सुजानपुर थाना क्षेत्र की लंबरी पंचायत के जियाणा गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना स्थल से बरामद सुसाइड नोट के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
घटना का विवरण और पुलिस जांच
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम किशोरी अपने कमरे में अचेत अवस्था में मिली। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान किशोरी के कमरे से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि इस नोट में पड़ोस में रहने वाले एक परिवार के कुछ सदस्यों के नाम लिखे गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले मृतका के पिता और पड़ोसी परिवार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके संबंध में दोनों पक्षों की बैठक भी हुई थी।
विज्ञापन
मामला दर्ज और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने सुसाइड नोट और अन्य बरामद साक्ष्यों के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। यह भी जानकारी मिली है कि मृतका का परिवार मूल रूप से कांगड़ा जिले का रहने वाला है और पिछले कई वर्षों से जोल लंबरी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।
हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने इस संबंध में पुष्टि करते हुए बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।