{"_id":"69d1681d6898a4e92806d1f2","slug":"the-badi-mali-bout-at-the-maseradu-wrestling-tournament-ended-in-a-draw-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-189123-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मसेरड़ू के दंगल में बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मसेरड़ू के दंगल में बड़ी माली का मुकाबला बराबरी पर छूटा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायत साहन्वीं के मसेरड़ू में आयोजित दंगल में छोटी माली के विजेताओं को सम्मानित करते हुए
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत साहन्वीं के मसेरड़ू में महावीर दंगल कमेटी ने दंगल का आयोजन किया। दंगल में छोटी और बड़ी माली के खिताब को लेकर पहलवानों ने दमखम दिखाया।
बड़ी माली का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। करीब एक घंटे तक दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को शिकस्त देने के लिए पसीना बहाया, लेकिन अंत में कुश्ती का मुकाबला बिना हार-जीत का फैसला हुए बराबरी पर छूटा। बड़ी माली का मुकाबला युद्धवीर रियासी तथा मलेरकोटला के अब्बास के बीच हुआ।
कमेटी के प्रधान राम और सचिव चेतराम ने बताया कि दोनों पहलवानों को 6100-6100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। छोटी माली का मुकाबला अंकू हमीरपुर और लक्की लखनपुर के बीच हुआ, जिसमें अंकू हमीरपुर ने लक्की को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
छोटी माली के विजेता पहलवान को गुर्ज और 4100 रुपये तथा उपविजेता पहलवान को 3100 रुपये देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए विधायक आशीष शर्मा ने दंगल कमेटी को अपनी ओर से 15 हजार रुपये की सहयोग दिया।
दंगल कमेटी के प्रधान श्रीराम ने बताया कि बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह बना रहा तथा पहलवानों ने भी खूब मनोरंजन किया।
Trending Videos