फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The BJP staged a protest demonstration against the state government.

Hamirpur (Himachal) News: प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 29 Jul 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 29 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The BJP staged a protest demonstration against the state government.
बड़सर में सरकार के खिलाफ रैली निकालते हुए भाजपा के नेता व कार्यकर्ता। संवाद
बड़सर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के तहत मैहरे में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जनआक्रोश रैली निकाल धरना-प्रदर्शन किया। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। रैली को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास कार्यों की गति धीमी हुई है। महंगाई, बेरोजगारी और प्रशासनिक अव्यवस्था के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बड़सर के लिए करोड़ों रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर सेंटर स्वीकृत किया गया था, लेकिन प्रदेश सरकार अब तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा पाई है। उन्होंने जल शक्ति विभाग में पाइप, बिजली विभाग में तार और पोल, शिक्षण संस्थानों में स्टाफ तथा अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा भी उठाया।
विधायक ने कहा कि बिझड़ी में प्रस्तावित कम्युनिटी सेंटर की डीपीआर तैयार होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि विकास कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांगों के चलते अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बड़सर में सरकार के खिलाफ रैली निकालते हुए भाजपा के नेता व कार्यकर्ता। संवाद

बड़सर में सरकार के खिलाफ रैली निकालते हुए भाजपा के नेता व कार्यकर्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed