{"_id":"697d0ca281837a790002fd3a","slug":"the-congress-district-president-came-out-in-support-of-mnrega-by-becoming-a-laborer-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-181885-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मजदूर बनकर मनरेगा के समर्थन में उतरे कांग्रेस जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मजदूर बनकर मनरेगा के समर्थन में उतरे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
मनरेगा योजना में हुए बदलाव के विरोध में रैली निकालते कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता। संवाद।
विज्ञापन
हमीरपुर। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की ओर से गांधी चौक में मौन धरने का आयोजन किया गया। कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आयोजित इस धरने में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती मजदूर की भेषभूषा में पहुंचे।
कांग्रेस नेताओं ने मुख्य बाजार में मनरेगा बचाओ रैली भी निकाली, जो कि लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से शुरू होकर बाजार से होते हुए गांधी चौक तक पहुंची। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा में किए गए बदलाव का विरोध किया गया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
गांधी चौक पर एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा में व्यापक बदलाव का विरोध जताया और प्रतीकात्मक रूप से एक घंटे तक मौन रखा। सुमन भारती की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता लगभग एक घंटे तक मौन धरने पर बैठे रहे।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती ने सिर पर परना बांधा हुआ था और ठंड के बावजूद केवल टी-शर्ट पहनी थी, जबकि अन्य नेता सूट-बूट में नजर आए। जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए आम भारतीय की तरह जीवन जिया। उनसे प्रेरणा लेते हुए उन्होंने मनरेगा में किए गए बदलावों के विरोध के लिए मजदूर का स्वरूप अपनाया है, ताकि मजदूरों की पीड़ा को उसी रूप में सामने रखा जा सके।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा से पंचायतों का अधिकार छीन लिया है और अब केवल चिन्हित पंचायतों में ही काम करवाने की बात की जा रही है, जो उचित नहीं है।
धरने के दौरान विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कुलदीप पठानिया, मनजीत डोगरा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos