सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The felling of trees caught in the fire began, and the forests began to empty.

Hamirpur (Himachal) News: आग की चपेट में आए पेड़ों का कटान शुरू, खाली होने लगे जंगल

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 11 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The felling of trees caught in the fire began, and the forests began to empty.
दिले राम
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। ढटवाल के जंगल में गर्मी के मौसम में आग की भेंट चढ़े चीड़ के पेड़ों का कटान शुरू होने से जंगल खाली होना शुरू हो गए हैं। कटान शुरू होने से जंगलों पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर लोगों ने जंगलों में चीड़ के स्थान पर चौड़े पत्ते वाले पौधे व फलदार पौधे लगाने की मांग की है, ताकि जंगली जानवरों को भोजन की व्यवस्था हो सके।
Trending Videos


स्थानीय लोगों ने इन जंगलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की भी मांग की है, ताकि लोग जंगलों में अपना समय व्यतीत कर सकें और पिकनिक आदि मना सकें। लोगों का कहना है कि चीड़ के पेड़ हर वर्ष आग में जल जाते हैं। गत वर्ष भी करीब पांच हजार से अधिक चीड़ के पेड़ आग की भेंट चढ़ गए हैं, जिन्हें काटने का कार्य किया जा रहा है। इससे अधिकांश जंगल खाली हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अगर सरकार व वन विभाग जंगलों को बचाने का काम करता है तो जंगली जानवर भी रिहायशी क्षेत्रों का रुख नहीं करेंगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि जंगली जानवर भोजन की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ गया है और जंगली जानवर लोगों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। अगर जंगलों में ही इन जीवों के लिए भोजन की व्यवस्था होगी तो यह ग्रामीण क्षेत्रों की ओर नहीं भागेंगे।



जंगलों से हर वर्ष हजारों पेड़ काटे जा रहे हैं। विभाग को चाहिए कि इन जंगलों में चीड़ के स्थान पर फलदार और चौड़े पत्ते वाले पौधे लगाए जाएं, ताकि आने वाले समय में जंगली जानवरों के लिए भोजन की व्यवस्था हो सके। -दिले राम, निवासी बुधान


जंगलों का कटान होने के कारण जंगली जानवर ग्रामीण क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। इससे लोगों का जीवन भी खतरे में पड़ गया है। जंगली जानवर लोगों की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। ऐसे में जंगल में फलदार पौधे लगाने चाहिएं। -दुनी चंद, निवासी बुधान

कोट :
वनों में चीड़ के स्थान पर चौड़े पत्ते वाले पौधे ही लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा जंगलों में फलदार व औषधीय पौधे भी लगाए जा रहे हैं। लोगों से आह्वान है कि वह जंगलों में आग न लगाएं। इससे वन्य जीवन पर भी प्रभाव पड़ रहा है। -अंकित कुमार, डीएफओ हमीरपुर

दिले राम

दिले राम

दिले राम

दिले राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article