{"_id":"69f504df1f41a1d97b0f9ae2","slug":"the-matter-of-payment-of-employees-reached-the-high-court-heer-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-192125-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों के भुगतान का मामला पहुंचा हाईकोर्ट : हीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों के भुगतान का मामला पहुंचा हाईकोर्ट : हीर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 02 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ के महासचिव विजय हीर ने प्रेस बयान में कहा कि कर्मचारियों के वेतन, महंगाई और एरियर के भुगतान का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। भुगतान की राशि 8555 करोड़ रुपये है। कर्मचारियों को वर्ष 2016 से देय वेतन आयोग के एरियर की अदायगी नहीं हुई है। एक ही राज्य में महंगाई भत्ते के दो विधान लागू किए हैं, जिस कारण यह याचिका दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 8555 करोड़ रुपये की अदायगी के लिए कोई भी लिखित अधिसूचना जारी नहीं की है। पंजाब सरकार ने 18 फरवरी 2025 को इसकी लिखित अधिसूचना जारी करते हुए तीन वर्षों में वेतन आयोग एरियर देने का क्रम शुरू कर दिया है। संवाद
Trending Videos