{"_id":"6a5f65a046c22ab3a5057029","slug":"the-mla-inspected-the-under-construction-bus-stand-in-doli-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-201792-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: विधायक ने किया डोली में निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: विधायक ने किया डोली में निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण
Wed, 22 Jul 2026 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 22 Jul 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने मंगलवार को डोली में निर्माणाधीन नए बस अड्डे स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि इसके निर्माण से न केवल स्थानीय व्यापार और व्यवसाय को नई गति मिलेगी। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और लंबे समय से लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी। विधायक ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि निर्माण को तेजी से पूरा किया जाएगा और आगामी राष्ट्रीय होली मेले तक मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हाथों नए बस अड्डे का विधिवत उद्घाटन कर जनता को समर्पित करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन