फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The MLA laid the foundation stone for a commercial center worth 3.65 crore at Bassi Chowk.

Hamirpur (Himachal) News: विधायक ने बस्सी चौक में 3.65 करोड़ के व्यावसायिक केंद्र का किया शिलान्यास

Thu, 30 Jul 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The MLA laid the foundation stone for a commercial center worth 3.65 crore at Bassi Chowk.
विधायक सुरेश  बस्सी में व्यावसायिक केंद्र का शिलान्यास करते हुए। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
भोरंज (हमीरपुर)। विधायक सुरेश कुमार ने बुधवार को बस्सी चौक पर 3.65 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले व्यावसायिक केंद्र के पहले ब्लॉक और पार्किंग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पहले ब्लॉक के निर्माण पर करीब 95.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो मंजिला व्यावसायिक केंद्र में करीब 115 आधुनिक दुकानें बनाई जाएंगी, जिससे स्थानीय दुकानदारों और युवाओं के लिए आजीविका के नए अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद उपमंडल मुख्यालय भोरंज के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में रिंग रोड, खेल मैदान, रेन शैल्टरों और शौचालयों के निर्माण के साथ-साथ बस्सी चौक से भकरेड़ी चौक और तरक्वाड़ी चौक तक तथा आसपास के क्षेत्रों में सोलर लाइटें भी लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने कहा कि भोरंज में बीडीओ के कार्यालय भवन के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यहां न्यायिक परिसर का कार्य भी जल्द ही आरंभ कर दिया जाएगा। बस्सी के अस्पताल की कायाकल्प की गई और अब यहां कुल 12 डॉक्टर नियुक्त किए गए हैं।
अल्ट्रासाउंड और अत्याधुनिक एक्सरे मशीन का प्रावधान किया गया है। यहीं पर 24.50 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए ब्यास नदी से 45 करोड़ रुपये की योजना का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है।
बलोखर से मुंडखर तक के क्षेत्र के लिए गोबिंद सागर झील से 93 करोड़ रुपये की योजना मंजूर की गई है। जाहू में औद्योगिक क्षेत्र और एक बड़ा मैदान विकसित किया जा रहा है। भोरंज क्षेत्र की छूटी सभी बस्तियों को एंबुलेंस रोड से जोड़ा जा रहा है।
पट्टा-अवाह देवी सड़क, बढार-कैहरवीं, भरेड़ी-कांगू और टिक्कर-मनोह सड़क सहित क्षेत्र की सभी मुख्य सड़कों के चौड़ीकरण के लिए बजट आवंटित किया गया है। इस अवसर पर कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया और स्थानीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।

इससे पहले एसडीएम शशिपाल शर्मा ने विधायक का स्वागत किया और व्यावसायिक केंद्र के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, बीडीसी अध्यक्ष पूनम कुमारी, एएसपी लालमन शर्मा, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, नगर पंचायत के सचिव पंकज कुमार, जेई संजय पठानिया आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed