{"_id":"6a592ee8e62d1daaa904b633","slug":"the-post-of-deputy-director-of-higher-education-is-still-vacant-even-after-two-and-a-half-months-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-201070-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ढाई माह बाद भी खाली है उच्च शिक्षा उपनिदेशक का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ढाई माह बाद भी खाली है उच्च शिक्षा उपनिदेशक का पद
Fri, 17 Jul 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। उच्च शिक्षा उपनिदेशक का पद ढाई माह बीत जाने के बाद भी नहीं भरा जा सका है। कार्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था वर्तमान में अतिरिक्त कार्यभार के सहारे चल रही है, जिससे छह शिक्षा खंडों के स्कूलों में निरीक्षण सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
30 अप्रैल को उच्च शिक्षा उपनिदेशक के सेवानिवृत्त होने के बाद विभाग की ओर से कोई स्थायी नियुक्ति नहीं की गई है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को ही उच्च शिक्षा उपनिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
एक अधिकारी के जिम्मे दो कार्यालय होने से वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के निरीक्षण, विभागीय बैठकों, योजनाओं की समीक्षा और अन्य प्रशासनिक कार्यों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। जिले के छह शिक्षा खंडों में प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक करीब 700 स्कूल हैं।
विज्ञापन
पद रिक्त होने से स्कूलों में नियमित निरीक्षण, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, खेल सुविधाओं और आधारभूत ढांचे की समीक्षा प्रभावित हो रही है। दो कार्यालयों की जिम्मेदारियों के कारण विभागीय कार्यों की गति पर भी असर पड़ रहा है।
कोट
उच्च शिक्षा उपनिदेशक का पद रिक्त है। विभागीय कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए अतिरिक्त प्रभार के माध्यम से दोनों कार्यालयों का कामकाज संचालित किया जा रहा है। -कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर