{"_id":"69d3a8ba3d0c75c9290597ee","slug":"the-price-of-construction-materials-has-risen-making-house-construction-more-expensive-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-189275-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: निर्माण सामग्री के दाम बढ़े, घर बनाना हुआ और महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: निर्माण सामग्री के दाम बढ़े, घर बनाना हुआ और महंगा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
प्रेम चंद
विज्ञापन
सीमेंट 15 रुपये प्रति बैग महंगा, सरिया और ईंट के दामों में भी उछाल; आम लोगों की बढ़ी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिले में निर्माण सामग्री महंगी होने से घर बनाना और मुश्किल हो गया है। सीमेंट के दामों में सोमवार से 15 रुपये की वृद्धि हो गई है, जबकि सरिये के दामों में पिछले एक सप्ताह में चार से पांच रुपये प्रति किलो की दर से वृद्धि हुई है। यह वृद्धि सभी सीमेंट बैग और सरिये पर दर्ज की गई है।
हमीरपुर जिले में एसीसी, अल्ट्राटेक, अंबुजा सीमेंट के दामों में वृद्ध हुई है। जिले में पहले जहां सरिये के दाम 12 एमएम 6100 रुपये प्रति क्विंटल थे, अब इसके दाम बढ़ कर 6500 से लेकर 6600 रुपये तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा ईंट के दामों में एक रुपये से दो रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है।
सात से आठ रुपये मिलने वाली ईंट के दाम भी नौ से दस रुपये तक पहुंच गए हैं। एसीसी और अंबुजा सीमेंट का बैग पहले 400 रुपये तक बिक रहा था । अब इसके दाम में 15 रुपये की वृद्धि हुई है। बाजार में अब एसीसी और अंबुजा सीमेंट प्रति बैग के दाम 415 रुपये तक पहुंच चुके हैं, वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट का बैग 380 रुपये से बढ़कर 400 रुपये तक पहुंच चुका है।
दुकानदारों के अनुसार सरिये के दामों में प्रतिदिन एक से लेकर दो रुपये की वृद्धि दर्ज हो रही है जबकि आने वाले दिनों में सीमेंट के दामों में और अधिक वृद्धि होने की उम्मीद है। सीमेंट के दाम बढ़ने से कारोबार पर अधिक असर नहीं पड़ा है, लेकिन भवन निर्माण की सोच रहे लोगों को अपनी जेब जरूर अधिक ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि 100 बैग पर सीधा 1500 रुपये का झटका लगेगा।
सीमेंट के दामों में 15 रुपये की वृद्धि हुई है। इससे एसीसी और अंबुजा सीमेंट का प्रति बैग 415 रुपये और अल्ट्राटेक सीमेंट का बैग 395 रुपये में मिल रहा है। खरीदार पर अधिक असर नहीं पड़ा है। - महेंद्र कुमार, दुकानदार, दोसड़का
सीमेंट के दाम बढ़ाना उचित नहीं है। इससे निर्माण कार्यों पर असर पड़ेगा। गरीब आदमी चाहकर भी भवन निर्माण नहीं कर सकेगा। सीमेंट के दाम बढ़ने से बजट बिगड़ जाएगा। - प्रेम चंद, निवासी ताल
सरिये और सीमेंट के दाम बढ़ा दिए जाते हैं, लेकिन सरकारें इन पर अंकुश लगाने में नाकाम रही हैं। सीमेंट हिमाचल में तैयार होता है, इसके बावजूद प्रदेश में महंगा मिलता है। - प्रेम सिंह, निवासी लदरौर
सरिये और सीमेंट के दाम बढ़ने से भवन निर्माण का सपना देख रहे लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। ईंटों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। सरकार का इस पर नियंत्रण करना चाहिए। -राकेश जम्वाल, निवासी चौकी जंबाला
सीमेंट के दामों में 15 रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि की संभावना है। अगर ऐसे ही दाम बढ़ते रहे तो भवन निर्माण करना मुश्किल हो जाएगा। - सुरजीत सिंह निवासी हमीरपुर
Trending Videos