फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Theft at a shop in Maniyari, 200 meters from the Sadar police station; cunning thieves locked the shop with their own lock after the incident.

Hamirpur (Himachal) News: सदर थाना से 200 मीटर दूर मनियारी की दुकान में चोरी, वारदात के बाद अपना ताला लगा गए शातिर

Mon, 10 Aug 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 10 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Theft at a shop in Maniyari, 200 meters from the Sadar police station; cunning thieves locked the shop with their own lock after the incident.
हमीरपुर में मनियारी की दुकान में मौजूद कर्मचारी राजेश। संवाद
हमीरपुर। हमीरपुर शहर में शनिवार रात चोरों ने सदर थाना से महज करीब 200 मीटर दूर मनियारी की दुकान को निशाना बनाया। शातिर ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और करीब 30 हजार रुपये के हार, पांच हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वारदात के बाद शातिर दुकान पर अपना ताला लगाकर भाग गए। दुकान संचालक राजेश ने बताया कि सुबह कर्मचारी के पहुंचने पर शटर पर नया ताला लगा मिला। ताला खुलवाकर अंदर जांच की तो सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एटीएम और अन्य दुकानों के कैमरे भी जांच के दायरे में हैं। वहीं, चोरों ने जूस विक्रेता मनीष के दुकान के बाहर रखे गल्ले को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष के अनुसार गल्ले में करीब 300 रुपये की चिल्लर थी, जिसे चोर ले गए। शहर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
बॉक्स
गेस्ट हाउस के सामने खड़ी बाइक चोरी
सदर थाना क्षेत्र में गेस्ट हाउस के सामने खड़ी बाइक चोरी होने का मामला भी सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर जिले के घुमारवीं क्षेत्र के कुडसाई निवासी गौरव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बाइक उसके पिता राज कुमार के नाम पर पंजीकृत है और उसका इस्तेमाल व देखरेख वह स्वयं करता है। गौरव के अनुसार उसने छह अगस्त की रात करीब आठ बजे बाइक गेस्ट हाउस के सामने खड़ी की थी। अगले दिन सात अगस्त की सुबह करीब आठ बजे वहां पहुंचा तो बाइक गायब थी। काफी तलाश के बावजूद बाइक का पता नहीं चला।
जड़ोह में स्कूल से प्रिंटर और एलसीडी चोरी
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत हनोह स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला जड़ोह में भी अज्ञात चोरों ने सेंध लगा दी। चोर स्कूल से प्रिंटर और एलसीडी चोरी कर ले गए। स्कूल गांव से कुछ दूरी पर स्थित होने के कारण रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ग्राम पंचायत हनोह की प्रधान आशा देवी ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने के बाद भोरंज पुलिस थाना को इसकी जानकारी दे दी गई है। स्कूल में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों और अन्य कार्यों के लिए प्रिंटर और एलसीडी का इस्तेमाल किया जाता था। इनके चोरी होने से स्कूल की व्यवस्थाएं प्रभावित होने की आशंका है। विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर चोरी हुआ सामान बरामद करने की मांग की है।

बॉक्स
ट्रक बरामद, चोर अभी पुलिस की पकड़ से दूर
जिले में चोरी की घटनाओं का सिलसिला पिछले सप्ताह भी जारी रहा था। सदर थाना क्षेत्र के कोहली से चोरी हुआ ट्रक पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से बरामद कर लिया, लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। गांव पंजाहली निवासी विजय कुमार ने 31 जुलाई को सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया था कि ट्रक को कोहली स्थित अपने घर के सामने खड़ा किया था। 30 जुलाई को वह परिवार के साथ ऊना गया हुआ था। इसी दौरान रात में अज्ञात व्यक्ति ट्रक चोरी कर ले गए। वहीं, बोहणी क्षेत्र में दुकान के बाहर से चोरी हुई बाइक टौणीदेवी अस्पताल के पास सड़क किनारे बरामद हो गई। गांव हरसन निवासी कुलविंदर सिंह ने बाइक चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी थी। जांच के दौरान पुलिस को बाइक टौणीदेवी अस्पताल के समीप सड़क किनारे मिली। हालांकि इस मामले में भी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

कोट
चोरी की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article