सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Thousands of people took a holy dip in Mini Haridwar on Vaishakh Sankranti.

Hamirpur (Himachal) News: वैशाख संक्रांति पर मिनी हरिद्वार में हजारों लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 15 Apr 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people took a holy dip in Mini Haridwar on Vaishakh Sankranti.
इंदौरा में बैशाखी पर ब्यास नदी के सुरडवां पतन में स्नान के लिए दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन
कालेश्वर में मेले के शुभारंभ पर उमड़ी भीड़ पंचतीर्थी सरोवर और ब्यास में किया स्नान
Trending Videos

चामुंडा में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ, इंदौरा में महिलाओं ने की नाव की पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रैहन/ परागपुर/ इदौरा/ चामुंडा (कांगड़ा)। वैशाख संक्रांति के उपलक्ष्य पर मिनी हरिद्वार जवाली में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। सुबह 4 बजे ही दूरदराज से लोगों का आवागमन होना शुरू हो गया था। इस अवसर पर पुलिस बल भी सुबह 4 बजे ही ड्यूटी पर तैनात हो गया। वाहनों को चिह्नित चार पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करवाया गया। मेला कमेटी जवाली की ओर से महिलाओं के स्नान के लिए टैंटनुमा स्नानागार बनाए गए थे। मेले में लोगों ने खूब खरीदारी की तथा बच्चों ने झूले झूलने व मिठाई खाने का खूब लुत्फ उठाया। मेला कमेटी प्रधान राजिंद्र राजू ने बताया कि 15 अप्रैल को विशाल दंगल होगा जिसमें नामी पहलवान कुश्ती के जौहर दिखाएंगे।
वहीं, प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कालेश्वर में मंगलवार को राज्य स्तरीय वैशाखी मेले की शुरुआत बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। तड़के चार बजे से ही पंचतीर्थी सरोवर और ब्यास नदी के तट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। पहले दिन 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के पश्चात भक्तों ने पौराणिक श्री कालीनाथ मंदिर में घंटों कतारों में लगकर दुर्लभ अर्धशिवलिंग के दर्शन किए और पुण्य लाभ कमाया। मंदिर के महंत स्वामी विश्वानंद की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल लंगर का प्रबंध किया गया है। भारी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी नजर आई। इस कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंदौरा, सनौर, घंडरां और सुरडवां पतन में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महिलाओं ने नाव को कपड़ों से ढककर पूजन किया। दंतकथा के अनुसार, वैशाखी के दौरान विशेषकर नदियों के किनारे बसे तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालु नावों में बैठकर नदी के बीच जाकर पूजा करते हैं। इसे अनुष्ठानिक शुद्धि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। एक अन्य कथा के अनुसार नाव की पूजा के दौरान भक्त केवट को याद करते हैं, जिसने भगवान राम को अपनी कश्ती में बैठाकर नदी पार करवाई थी। वहीं, वैशाखी पर डाढ़ क्षेत्र में तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ मंगलवार को मुख्यातिथि समाजसेवी वरुण कपूर ने किया। मेले का शुभारंभ शोभायात्रा, पूजा-अर्चना और झंडा रस्म के साथ किया गया। यहां पर वैशाखी वाले दिन कन्याओं की ओर से भगवान शंकर और माता पार्वती की मूर्तियों का विसर्जन बाण गंगा में किया जाता है। मेले में 3 दिन तक कुश्तियों का आयोजन भी किया जाएगा। बड़ी माली के विजेता को 31 हजार और छोटी माली के विजेता को 21 हज़ार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा।
आज होगा वार्षिक महा दंगल
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। महाकालेश्वर महादेव मंदिर के किनारे 15 अप्रैल को विशाल महा दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश से कई बड़े पहलवान हिस्सा लेंगे। महिला पहलवान भी इस दंगल में हिस्सा लेंगी। आयोजन समिति के सदस्य रजनीश धवाला ने बताया कि पहलवानों के लिए बहुत आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रमेश धवाला मुख्यातिथि होंगे जो पहलवानों को पुरस्कार बांटेंगे। संवाद

इंदौरा में बैशाखी पर ब्यास नदी के सुरडवां पतन में स्नान के लिए दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ती रही।

इंदौरा में बैशाखी पर ब्यास नदी के सुरडवां पतन में स्नान के लिए दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ती रही।

इंदौरा में बैशाखी पर ब्यास नदी के सुरडवां पतन में स्नान के लिए दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ती रही।

इंदौरा में बैशाखी पर ब्यास नदी के सुरडवां पतन में स्नान के लिए दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ती रही।

इंदौरा में बैशाखी पर ब्यास नदी के सुरडवां पतन में स्नान के लिए दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ती रही।

इंदौरा में बैशाखी पर ब्यास नदी के सुरडवां पतन में स्नान के लिए दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed