{"_id":"6a2efcf8d8a7687ce70cdd04","slug":"travel-becomes-difficult-on-the-jharedi-snahi-route-road-riddled-with-potholes-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-197133-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: झरेड़ी-स्नाही मार्ग पर सफर हुआ मुश्किल, गड्ढों से भरी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: झरेड़ी-स्नाही मार्ग पर सफर हुआ मुश्किल, गड्ढों से भरी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
-बंदना देवी,ग्रामीण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत झरेड़ी से तेलकड़ वाया स्नाही संपर्क सड़क की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। विभागीय अधिकारी सड़क की मरम्मत को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति अभी भी दयनीय बनी हुई है।
सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। हल्की बारिश होते ही इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
झरेड़ी, स्नाही और तेलकड़ सहित आसपास के कई गांवों के लोगों के लिए यह सड़क मुख्य संपर्क मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन विद्यार्थी और स्थानीय लोग विभिन्न कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क पर वाहन चलाना तो मुश्किल है ही, पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन
लोगों ने बरसात शुरू होने से पहले सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो बारिश के दौरान स्थिति और बिगड़ सकती है तथा यातायात पूरी तरह प्रभावित हो सकता है।
कोट्स
सड़क मरम्मत का टेंडर अवार्ड हो गया है, शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े। -अमन, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उपमंडल धनेटा
सड़क की हालत पिछले काफी समय से खराब है। हल्की बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है। रोजाना आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं हो पाया है। -सोमनाथ शर्मा, पूर्व उपप्रधान, स्नाही पंचायत
बच्चों को स्कूल भेजने की चिंता बनी रहती है। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। विभाग को जल्द मरम्मत कार्य शुरू करवाना चाहिए, ताकि कोई बढ़ा हादसा न हो। -बंदना देवी, ग्रामीण
सड़क पर दोपहिया वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। कई बार गड्ढों से बचने के चक्कर में दुर्घटना होते-होते बची है। मरम्मत कार्य का टेंडर हो गया है तो काम भी शुरू होना चाहिए। -विपन कुमार, ग्रामीण
यह सड़क कई गांवों को आपस में जोड़ती है। खराब सड़क के कारण स्थानीय लोगों के साथ कारोबारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। बरसात से पहले सड़क की मरम्मत होना बहुत जरूरी है। -रतनी देवी, ग्रामीण