फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Truck loaded with urea fertilizer stranded in Sujanpur for three days; unloading has not taken place.

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में तीन दिन से खड़ा यूरिया खाद से भरा ट्रक, नहीं हुई अनलोडिंग

Sun, 02 Aug 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 02 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Truck loaded with urea fertilizer stranded in Sujanpur for three days; unloading has not taken place.
सुजानपुर में गोदाम के बाहर यूरिया का ट्रक। संवाद - फोटो : 1
सुजानपुर (हमीरपुर)। किसानों को वितरित की जाने वाली यूरिया खाद से भरा ट्रक सुजानपुर में तीन दिन से खड़ा है, लेकिन अब तक उसे खाली नहीं करवाया जा सका है। विभागीय कर्मचारियों की कथित लापरवाही को लेकर किसानों में रोष है।
विज्ञापन

शुक्रवार को चंडीगढ़ से 400 बैग यूरिया खाद लेकर ट्रक सुबह करीब 10 बजे सुजानपुर पहुंचा था। यह खाद हिमफेड की ओर से मंगवाई गई थी, जिसे क्षेत्र की करीब 12 सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन

ट्रक को नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर पांच में बनाए गए स्टोर में उतारा जाना था। ट्रक चालक मुकेश कुमार के अनुसार, ट्रक पहुंचने के बाद खाद उतारने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कर्मचारियों ने तिरपाल हटाकर खाद स्टोर में रखने की बात कही, लेकिन पांच बैग उतारने के बाद प्रक्रिया रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उतारे गए बैग दोबारा ट्रक में रखकर स्टोर पर ताला लगा दिया गया। चालक ने बताया कि पूरी खाद उतारने के लिए कहने के बाद भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।
इस संबंध में किसान अशोक कुमार, सोनू चौधरी, अमन चौधरी, जॉलीराम, श्वेता सिंह और करतार चंद ने कहा कि पहले ही खाद वितरण में देरी हो रही है और अब तीन दिन से ट्रक खड़ा होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है।
उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में खाद खराब होने का खतरा भी बना हुआ है। किसानों ने विभाग से मामले की जांच करवाकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

कोट
ट्रक खाली करवाने में विभागीय कर्मचारी की ओर से लापरवाही बरती गई है। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। हिमफेड के दो जिला निदेशक और कमेटी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -कमलेश चंदेल, एरिया मैनेजर, हिमफेड सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article