फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two accused arrested for stealing aluminium and copper.

Hamirpur (Himachal) News: एल्यूमिनियम और तांबा चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Jul 2026 11:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 21 Jul 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत पक्का भरो में कबाड़ की दुकान से एल्यूमिनियम, तांबा और अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज और राजीव, निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपी सूरज भी कबाड़ का काम करता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। सूरज पर चोरी और चिट्टा से जुड़े करीब सात मामले दर्ज हैं, जबकि राजीव पर चोरी और मारपीट के करीब तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 किलो एल्यूमिनियम बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि चोरी किया गया एल्यूमीनियम एक अन्य कबाड़ की दुकान में करीब छह हजार रुपये में बेचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब चोरी किए गए अन्य सामान, जिसमें तांबा और पीतल शामिल है, की बरामदगी के लिए जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामले में मोहम्मद आजाद ने शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि तांबा, एल्यूमिनियम सहित अन्य सामान एक जगह पर स्टोर कर रखा हुआ था। जहां पर तांबा रखा हुआ था उस मकान की एक दीवार बारिश की वजह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। आशंका है कि वहां से ही चोर अंदर घुसा और लाखों के सामान की चोरी की।
उन्होंने सामान की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये जाहिर की। चोरी की वारदात का पता रविवार सुबह के समय चला।
पुलिस ने कबाड़ की दुकान से चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच जारी है। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed