सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Uhal Panchayat needs a sports court along with a new building.

Hamirpur (Himachal) News: ऊहल पंचायत को नए भवन के साथ खेल कोर्ट की दरकार

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 15 Apr 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Uhal Panchayat needs a sports court along with a new building.
जगमोहन सिंह
विज्ञापन
ऊहल (हमीरपुर)। पंचायत ऊहल में बीते पांच वर्षों के दौरान विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। हालांकि, अभी भी कुछ महत्वपूर्ण आवश्यकताएं शेष हैं, जिन पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है, ताकि पंचायत का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
Trending Videos

पंचायत में संपर्क मार्गों के निर्माण के साथ-साथ डंगों (रिटेनिंग वॉल) का निर्माण भी किया गया है। करीब छह संपर्क मार्ग बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक पर लगभग तीन से चार लाख रुपये खर्च किए गए। इसके अतिरिक्त, पंचायत क्षेत्र में लगभग 150 स्ट्रीट लाइटें स्थापित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोरंजन और सामुदायिक विकास को ध्यान में रखते हुए ननोट, ऊहल और परनाली गांवों में तीन पार्कों का निर्माण कार्य जारी है। प्रत्येक पार्क पर एक से दो लाख रुपये की लागत आ रही है।
पांच वार्डों वाली इस पंचायत की आबादी करीब 2250 है। वर्तमान प्रधान सोमा देवी ने लगभग पांच वर्ष पूर्व करीब 300 मतों से जीत दर्ज की थी। विकास कार्यों के बावजूद पंचायत को अभी नए भवन की आवश्यकता महसूस हो रही है। साथ ही, बच्चों और युवाओं के लिए खेल कोर्ट का अभाव है।





ये हुआ विकास

पंचायत में बावड़ियों की मरम्मत की गई है। पांच नई बावड़ियां बनाई गई हैं। इससे पंचायत में पानी की कमी नहीं होगी। खासकर गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल समस्या नहीं सताएगी। संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत चार सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। प्रत्येक शौचालय पर करीब दो लाख रुपये खर्च हुए। ये शौचालय परनाली, भंगोल और ननोट में बने हैं। डगों पर ही करीब 20 लाख रुपये से अधिक का बजट खर्च हुआ है।



ये कार्य हुए पूरे

सार्वजनिक शौचालयों का हुआ निर्माण।

हर वार्ड में संपर्क मार्ग का निर्माण।

हर वार्ड में श्मशानघाट की हुई मरम्मत।



ये कार्य अभी अधूरे

पंचायत भवन की मरम्मत होना।

पंचायत में लगी स्ट्रीट लाइटों की नहीं हुई मरम्मत।





सभी वार्डों में बावड़ियों की मरम्मत नहीं हुई।
इस बार ग्रामीणों की मांग

पंचायत परिसर में दुकानों का निर्माण हो।

श्मशानघाट के पा लड़की रखने के लिए शैड का निर्माण हो।

संपर्क मार्गों को पक्का किया जाए और बन रहे पार्कों में लगाए जाएं झूले।





मनरेगा के तहत करीब डेढ़ करोड़ का बजट खर्च

मनरेगा के तहत पंचायत में करीब डेढ़ करोड़ का बजट खर्च हुआ है। पंचायत में करीब 27,766 कार्य दिवस सृजित हुए।





--
जिन वादों के साथ प्रधान पद पर काबिज हुई थी, वह पूरे कर दिए हैं। सार्वजनिक शौचालयों की काफी आवश्यकता थी। खासकर महिलाओं को काफी परेशानी होती थी। पंचायत में सार्वजनिक शौचालय बना दिए गए हैं। -सोमा देवी, पूर्व प्रधान, पंचायत ऊहल
पानी की समस्या के समाधान के लिए बावड़ियां बनाई गई हैं। डंगों पर काफी पैसा खर्च हुआ है। लोगों की ओर से जो काम बताए गए थे, उन्हें पूरा किया गया है। -विनोद कुमार, पूर्व उपप्रधान



-पंचायत में स्ट्रीट लाइटें लगाई हैं। कुछ और स्ट्रीट लाइटों की आवश्यकता है। स्ट्रीट लाइटों के अभाव में संपर्क मार्गों पर चलना मुश्किल हो जाता है। -जगमोहन सिंह, स्थानीय निवासी

पंचायत में काफी विकासात्मक कार्य हुए हैं। नई पंचायत से भी उम्मीद है कि विकास के पहिये को थमने न दिया जाए। पार्क बनाए जा रहे हैं। इनमें बच्चों को खेलने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। -रत्न चंद, स्थानीय निवासी

जगमोहन सिंह

जगमोहन सिंह

जगमोहन सिंह

जगमोहन सिंह

जगमोहन सिंह

जगमोहन सिंह

जगमोहन सिंह

जगमोहन सिंह

जगमोहन सिंह

जगमोहन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article