{"_id":"69f260d868e7efa94a0eeb92","slug":"uhal-tian-via-ladiyar-road-in-bad-condition-risk-of-accident-increases-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-191905-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ऊहल-तियान वाया लडियार सड़क बदहाल, हादसे का बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ऊहल-तियान वाया लडियार सड़क बदहाल, हादसे का बढ़ा खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल ऊहल से लडियार तियान संपर्क मार्ग। संवाद
विज्ञापन
ऊहल (हमीरपुर)। ऊहल से तियान वाया लडियार सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। मरम्मत के अभाव में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे सफर जोखिमपूर्ण हो गया है।
खासकर दोपहिया वाहन चालक यहां आए दिन चोटिल हो रहे हैं। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और गंभीर हो गई है। बताया जा रहा है कि करीब आठ माह पहले जल शक्ति विभाग ने पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को उखाड़ा था और बाद में मिट्टी डालकर समतल कर दिया गया।
अब सड़क की हालत और खराब हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि अधूरे काम को तुरंत पूरा करवाया जाए और सड़क को दुरुस्त किया जाए।
-
सड़क की हालत खराब है। किनारों से सड़क उखड़ चुकी है। यहां पर मरम्मत की दरकार है। -पंकज, निवासी ऊहल
दोपहिया वाहन चालक गिरकर जख्मी हो रहे हैं। काम अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए। उम्मीद है कि जल्द मरम्मत होगी। -प्रेमचंद, निवासी लडियार
सड़क में गहरे गड्ढे हैं। रोजाना सफर करने वाले लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। विभाग सड़क की तुरंत मरम्मत करवाए। -ध्यान सिंह, निवासी तियान
जब भी इस सड़क से गुजरता हूं तो हादसे का डर रहता है। बारिश से गड्ढों में पानी भर जाता है। लोगों पर गंदे पानी के छींटे पड़ते हैं। -दुनी चंद, निवासी ऊहल
कोट
सड़क की मरम्मत के लिए एस्टीमेट जल शक्ति विभाग विभाग को भेजा है। अभी तक फंड लंबित है। फंड मिलते ही काम शुरू होगा। -नितिश भारद्वाज, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग टौणी देवी
Trending Videos