{"_id":"6ade6187d02fdcabc90a15f4","slug":"woman-working-at-a-bank-arrested-on-charges-of-swindling-20-lakh-under-the-pretext-of-providing-a-government-job-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-213367-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सरकारी नौकरी के नाम पर 20 लाख की ठगी का आरोप, बैंक में कार्यरत महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सरकारी नौकरी के नाम पर 20 लाख की ठगी का आरोप, बैंक में कार्यरत महिला गिरफ्तार
Mon, 26 Oct 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों रुपये ऐंठने के आरोप में पुलिस ने जिले में एक बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के खिलाफ सदर थाना हमीरपुर में वर्ष 2025 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
महिला के खिलाफ रामपुर, हमीरपुर और झंडूता की अदालतों से गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर जांच में शामिल किया। महिला पर नौकरी लगवाने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।
यह आरोप एक युवक ने लगाए थे, जबकि अन्य लोगों की शिकायतें भी पुलिस को मिली हैं। आरोपी महिला जिला हमीरपुर के एक क्षेत्र की रहने वाली है। आरोप है कि वह बेरोजगार युवाओं और उनके परिजनों को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे लाखों रुपये लेती थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उसने हमीरपुर के अलावा पालमपुर और रामपुर क्षेत्र में भी लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। नौकरी नहीं मिलने पर जब पीड़ित अपने पैसे वापस मांगते थे, तो महिला कथित तौर पर टालमटोल करती थी।
आरोप है कि रकम लौटाने का दबाव बढ़ने पर वह पीड़ितों को बैंक के चेक दे देती थी, लेकिन खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो जाते थे। इससे पीड़ितों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
पुलिस कर रही मामले की जांच
महिला के खिलाफ दर्ज मामले और अदालतों से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
कोट
महिला को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ नौकरी के नाम पर ठगी करने का भी आरोप है। उसे जांच में शामिल किया गया है। मामले में जांच जारी है। -राजेश कुमार, एएसपी हमीरपुर