फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Yoga is not merely exercise, but a means to balance life: Anurag

योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन को संतुलित करने का माध्यम : अनुराग

Sun, 21 Jun 2026 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 21 Jun 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने देशवासियों से योग कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक स्पष्टता, आध्यात्मिक शांति और शारीरिक सुदृढ़ता का समग्र माध्यम है। आधुनिक जीवन की भागदौड़ और तनाव के बीच योग स्वस्थ, सशक्त और एकाग्र समाज के निर्माण का प्रभावी साधन है। उन्होंने सभी आयु वर्ग के लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। योग का प्राचीन भारतीय परंपरा से विश्वव्यापी जन-आंदोलन के रूप में विकसित होना भारत की सांस्कृतिक कूटनीति और प्रभावशाली सॉफ्ट पावर का सशक्त उदाहरण है।
विज्ञापन

उन्होंने हाल ही में संपन्न विश्व योगासन चैंपियनशिप को योग को वैश्विक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे 21 जून को अपने घरों और सामुदायिक कार्यक्रमों में भाग लेकर भारतीय ज्ञान परंपरा के इस अनमोल उपहार का उत्सव मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed