फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Youth should stay away from drugs and engage in education and sports: Balbir Singh

नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेल से जुड़ें युवा : बलवीर सिंह

Thu, 30 Jul 2026 12:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 30 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth should stay away from drugs and engage in education and sports: Balbir Singh
बड़सर कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करते एसपी बलवीर  सिंह। स्रोत : संस्थान
बड़सर (हमीरपुर)। चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थ युवाओं को अंदर से खोखला कर देते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए।
विज्ञापन

यह बात जिला हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने बुधवार को राजकीय महाविद्यालय बड़सर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। चिट्टे जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इस समस्या के समाधान के लिए अभिभावकों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सहभागिता भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचने के उपाय भी बताए। इस दौरान विद्यार्थियों ने आओ मिलकर कसम उठाएं, नशा मुक्त समाज बनाएं स्लोगन के साथ नशे से दूर रहने की शपथ ली।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विक्रम सिंह ठाकुर ने पुलिस के नशा विरोधी जागरूकता अभियान की सराहना की। उपप्राचार्य डॉ. मनोज डोगरा ने विद्यार्थियों से कार्यक्रम से सीख लेकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed