सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Governor Kavindra Gupta to Reduce Vehicle Convoy; Will Not Use Helicopter

हिमाचल: राज्यपाल कविंद्र गुप्ता भी घटाएंगे काफिला, हेलिकाप्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगे

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्यपाल ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर अपने आधिकारिक काफिले में शामिल अनावश्यक वाहनों को घटाने के निर्देश दिए हैं। 

Himachal: Governor Kavindra Gupta to Reduce Vehicle Convoy; Will Not Use Helicopter
हिमाचल के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की अपील के समर्थन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लोकभवन को फ्यूल कंजर्वेशन जोन घोषित कर दिया है। राज्यपाल ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर अपने आधिकारिक काफिले में शामिल अनावश्यक वाहनों को घटाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को राज्यपाल ने एलान किया कि पश्चिम एशिया संकट समाप्त होने और वैश्विक ईंधन कीमतों में स्थिरता आने तक वह सरकारी हेलिकाप्टर का उपयोग नहीं करेंगे। अब लोकभवन में पेट्रोल फ्री संडे रहेगा। रविवार को कोई भी आधिकारिक वाहन ईंधन इस्तेमाल नहीं करेगा। इस दिन सभी सरकारी बैठकें और कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होंगी या फिर कार्यक्रमों को समेकित किया जाएगा।

काफिले का आकार तत्काल प्रभाव से आधा किया जाएगा

राज्यपाल ने कहा कि उनके काफिले का आकार तत्काल प्रभाव से आधा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की जा रही है तो ऐसे समय में सबसे अधिक ईंधन खर्च करने वाले सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल करना उचित नहीं होगा। यह केवल ईंधन बचत का कदम नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारी का सामूहिक संदेश है। राज्यपाल ने कहा कि लोग विदेशी उत्पादों के बजाय स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से ईंधन संरक्षण के निर्देश जारी करने का आग्रह

राज्यपाल ने स्वयं सप्ताह में एक दिन सरकारी वाहन का उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया है। उस दिन वह इलेक्ट्रिक वाहन या कार पूलिंग का सहारा लेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी आग्रह किया कि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को हफ्ते में कम से कम एक दिन सरकारी और निजी वाहनों का उपयोग न करने संबंधी दिशा-निर्देश जारी करें। काफिले में शामिल सरकारी वाहनों की संख्या भी कम की जाए। राज्यपाल ने सभी सांविधानिक पदाधिकारियों, मंत्रियों और विधायकों से इस अभियान में शामिल होने की अपील की।

विज्ञापन

कुलपतियों को भी अनुसरण करने के लिए कहा

प्रदेश के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होने के नाते राज्यपाल ने सभी कुलपतियों से विश्वविद्यालयों में कार पूलिंग, साइकिलिंग और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए औपचारिक एडवाइजरी जारी करने का आग्रह किया। उन्होंने विद्यार्थियों को इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed